Last Updated:
Jamun Farming Tips : अगर आपके बगीचे के जामुन भी छोटे और सूखे रह जाते हैं, तो अब मायूस होने की जरूरत नहीं है. शाहजहांपुर के कृषि एक्सपर्ट ने एक ऐसा तरीका खोज निकाला है, जिससे आपके जामुन का आकार न सिर्फ दोगुना हो जाएगा, बल्कि वे शहद जैसे मीठे और रसीले भी बनेंगे. प्रगतिशील किसान रनजोद सिंह लोकल 18 से बताते हैं कि जैविक खाद और पानी का सही तालमेल आपके पेड़ की कायापलट कर सकता है. गहरी गुड़ाई और नियमित सिंचाई भी बेहद जरूरी है. पोषक तत्वों के सही अवशोषण से फलों का कसैलापन कम हो जाता है और वे शहद जैसे मीठे, रसीले और गहरे रंग के हो जाते हैं.
शाहजहांपुर. क्या आपके बगीचे में लगा जामुन का पेड़ इस बार भी सूखे और छोटे फल दे रहा है? अगर हां, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है. अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि सही देखभाल के बाद भी जामुन में वह पारंपरिक रसीलापन और मिठास नहीं मिल पाती है. एक्सपर्ट ने अब एक ऐसा आसान तरीका खोज निकाला है, जिससे आपके जामुन का आकार न सिर्फ दोगुना हो जाएगा, बल्कि वे शहद जैसे मीठे और रसीले भी बनेंगे. मात्र एक विशेष जैविक खाद और पानी का सही तालमेल आपके पेड़ की कायापलट कर सकता है.
शाहजहांपुर के प्रगतिशील किसान रनजोद सिंह लोकल 18 से बताते हैं कि जामुन के फलों का छोटा और सूखा रह जाना मुख्य रूप से पोषण और नमी की कमी की ओर इशारा करता है. फल आने के दौरान पौधे को पोटैशियम और निरंतर नमी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. इस दौरान वर्मीकंपोस्ट के साथ पोटैशियम युक्त खाद का मिश्रण जड़ों में देना चाहिए. गहरी गुड़ाई और नियमित सिंचाई बेहद जरूरी है. यह वैज्ञानिक तरीका न केवल फलों की कोशिकाओं में रस की मात्रा बढ़ाता है, बल्कि उनकी प्राकृतिक मिठास और आकार को भी बेहतरीन बनाता है.
गहरी गुड़ाई क्यों जरूरी
जामुन के पेड़ से भरपूर और रसीले फल लेने के लिए सबसे पहला और जरूरी कदम है उसकी जड़ों के पास गहरी गुड़ाई करना होता है. पेड़ के मुख्य तने से थोड़ी दूरी पर चारों तरफ की मिट्टी को अच्छी तरह से ढीला करें. ऐसा करने से जड़ों तक ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है. मिट्टी के इस वेंटिलेशन से जड़ें मजबूत होती हैं और वे पोषक तत्वों को अधिक गहराई से और तेजी से सोखने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाती हैं. फलों का साइज दोगुना करने के लिए मिट्टी में वर्मीकंपोस्ट और पोटैशियम से भरपूर खाद का कॉम्बिनेशन डालें. वर्मीकंपोस्ट मिट्टी की जैविक क्षमता और संरचना को सुधारता है, जबकि पोटैशियम फलों के विकास, उनकी चमक और मिठास को बढ़ाने का मुख्य काम करता है. इन दोनों खादों का यह संतुलित कॉम्बिनेशन पेड़ को वह सभी जरूरी पोषक तत्व देता है, जो फलों को भीतर से रसीला और बड़ा बनाने के लिए जरूरी होते हैं.
हमेशा बनाएं रखें हल्की नमी
किसान रनजोद सिंह बताते हैं कि खाद डालने के बाद सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पानी की होती है. जब जामुन के पेड़ पर फल आने शुरू हों, तब उसमें नियमित और भरपूर सिंचाई करें. मिट्टी में लगातार नमी बनी रहने से ही फलों के भीतर रस सही तरीके से बन सके. अगर इस समय पानी की कमी हो जाए, तो फल सूखकर छोटे रह जाते हैं. इसलिए, जड़ों के पास हमेशा हल्की नमी बनाए रखना जरूरी है. जब आप गुड़ाई, सही खाद और नियमित सिंचाई के इन गुप्त उपायों को एक साथ अपनाते हैं, तो पेड़ का स्वास्थ्य तेजी से सुधरता है. कुछ ही दिनों में जामुन का आकार सामान्य से दोगुना होने लगता है. पोषक तत्वों के सही अवशोषण से फलों का कसैलापन कम हो जाता है और वे शहद जैसे मीठे, रसीले और गहरे रंग के हो जाते हैं. इस आसान तरीके से आपका पूरा पेड़ बेहतर क्वालिटी के जामुनों से लद जाएगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें