चंदौली के सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को उसके पैतृक गांव से पकड़कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घर से हुई गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 46 वर्षीय सुभाष राय पुत्र पारस राय, निवासी ग्राम मनिहरा, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। परिवार न्यायालय से जारी था गैर-जमानती वारंट सुभाष राय के खिलाफ प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चंदौली द्वारा प्रकीर्ण वाद संख्या 739/2024 में धारा 147 बीएनएसएस के तहत गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों ने निभाई भूमिका गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी और कांस्टेबल शुभम पांडेय शामिल रहे।
Source link
चंदौली में एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार:परिवार न्यायालय के आदेश पर सकलडीहा पुलिस की कार्रवाई