उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक गांव में रिश्ते की चाची पर नाबालिग भतीजे से जबरन अवैध संबंध बनाने का आरोप लगा है। पीड़ित किशोर ने बताया कि 40 साल की महिला उसे धमकाकर पिछले ढाई साल से यह कृत्य कर रही थी। महिला के शादी का दबाव बनाने के बाद उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।