गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में एक नव विवाहिता की ससुरालियों ने हत्या कर दी गई। मायके पक्ष का आरोप है कि पति और अन्य लोगों ने मारकर फंदे पर लटका दिया। वहीं पुलिस सुसाइड मान रही है। मायके पक्ष ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। डीसीपी धवल जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 6 महीने पहले हुई थी शादी बुलंदशहर निवासी नीतू (23 साल) की शादी 10 दिसंबर 2025 को नंदग्राम क्षेत्र में गुलधर स्टेशन के पास सुमित कुमार के साथ हुई थी। सुमित प्राइवेट नौकरी करता है। 10 दिन पहले ही नीतू अपने मायके गई थी, उसके बाद वह ससुराल आ गई। जिसने अपने मायके में बताया था कि पति और अन्य ससुरालिए मुझसे दहेज में बुलेट बाइक और सोने की चेन मांगते हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर बंधक बनाकर मारा पीटा जाता है। 10 लाख रुपये शादी में खर्च किए नीतू के भाई अमित ने बताया कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किए जाने के आरोप हैं। परिजनों का कहना है कि बेटी को विदा करते समय उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज और घरेलू सामान दिया था। शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे। नीतू के मरने के बाद बाद उन्हें तत्काल सूचना तक नहीं दी गई। मौत की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। नवविवाहिता की मौत और दहेज हत्या के आरोपों ने पूरे मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
दहेज के लिए विवाहिता को मारकर फंदे पर लटकाया:6 महीने पहले हुई थी शादी, बुलेट और गोल्ड की चेन के लिए पीटते थे ससुरालिए