वाराणसी के दालमंडी में रविवार को पीडब्ल्यूडी बड़ी कार्रवाई करेगा। दालमंडी में पीडब्ल्यूडी VDA द्वारा अवैध घषित 13 मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराएगा। यह कार्रवाई होने के पहले शनिवार को प्रशासन की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी ने दालमंडी में सभी चिह्नित मकानों के सामने मुनादी कराई और 24 घंटे में मकान खाली करने को कहा है। फिलहाल इस कार्रवाई के लिए आज दालमंडी में 300 जवान तैनात किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान एडीएम सिटी राजेश कुमार, पीडब्ल्यूडी के एक्सीईएन केक सिंह और एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी मौजूद रहेंगे। VDA ने अवैध किया है अवैध घोषित पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केके सिंह ने बताया – दालमंडी चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में अब तक दालमंडी में 110 मकानों की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई गयी है। जिसमें से 70 मकान ऐसे हैं जिन्हे पूरी तरह से तोड़ लिया गया है। रविवार को VDA द्वारा अवैध घोषित किए गए मकानों को तोड़ा जाएगा। इन्हे पूर्व में अपने दस्तावेजों के साथ वीडीए कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था। कागा के साथ उपस्थित नहीं हुए जिसके बाद इन्हे अवैध घोषित किया गया है। इनपर कार्रवाई की जाएगी। बुलडोजर के साथ मौजूद रहेंगे 100 मजदूर केके सिंह ने बताया – हमने इन मकानों को खाली करने की मुनादी शनिवार को ही करवा दी थी। इसके पहले भी इन मकानों की मुनादी कराई है। रविवार को बुलडोजर एक्शन के साथ ही साथ 100 मजदूर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई संपादित कराएंगे। इसके लिए तैयारी कार ली गई है। मौजूद रहेंगे दो थानों की फोर्स के साथ 300 जवान एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया – कार्रवाई के दौरान लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए चौक और दशाश्वमेध थाने की फोर्स के साथ दो कंपनी पीएसी और पैरामिलेट्री फोर्स मौजूद रहेगी। साथ ही ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न सामने आये। तोड़े गए 15 मकान इसके पहले शनिवार को पीडब्ल्यूडी ने रजिस्ट्री के बाद 15 मकानों का ध्वस्तीकरण करवाया। इस दौरान भारी मात्रा में फोर्स के साथ प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। वाराणसी के दालमंडी प्रोजेक्ट को जानिए… पीएम ने रखी थी प्रोजेक्ट की आधारशिला वाराणसी की दालमंडी गली को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। प्रधानमंत्री ने अपने 51वें काशी के दौरे पर इस कार्य का शिलान्यास किया था। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 215.88 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। 186 भवन, दुकान स्वामियों को 191 करोड़ रुपए मुआवजा के रूप में दिए जाएंगे। 60 फुट चौड़ी होगी सड़क पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर की दाल मंडी गली को 60 फुट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फुट की सड़क और दोनों तरफ 15-15 फुट की पटरी होगी। इसके अंदर बिजली, सीवर और पानी की व्यवस्था अंडरग्राउंड की जाएगी। यहां तारों का जंजाल साफ किया जाएगा। 220 करोड़ से बनेगी 650 मीटर लंबी सड़क नई सड़क से चौक थाने तक गई दालमंडी की कुल लंबाई 650 मीटर है। इस सड़क को 17.5 मीटर चौड़ा करने का मसौदा पास हो चुका है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन 215 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ और 2 करोड़ रुपए रिलीज भी कर दिए गए। पीडब्ल्यूडी की टीम ने कहां कितनी सड़क चौड़ी है, कौन सा मकान कितनी जद में आ रहा है, 181 घरों की नपाई के बाद उनकी रजिस्ट्री शुरू हुई और ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हुआ है। इसके अलावा इसमें 6 मस्जिदें भी हैं। PWD के अधिकारियों ने डेटा तैयार किया। इस डेटा के हिसाब से मुआवजे का आकलन किया गया था। जो लगभग 191 करोड़ रुपए हैं। अभी तक 70 से अधिक मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। और 50 करोड़ से अधिक का मुआवजा दिया जा चुका है। धीरे-धीरे मकानों का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है।धीरे-धीरे मकानों का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है।
Source link
दालमंडी में आज चलेगा 13-मकानों पर बुलडोजर, 300 जवान तैनात:VDA ने घोषित किया है अवैध, खाली करने की पीडब्ल्यूडी ने कराई है मुनादी