Last Updated:
Keshav Maurya News : पंकज चौधरी को प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही नए संगठन के गठन की बातें होती रही हैं, लेकिन अंतिम फैसला नहीं हो पाया है. आज उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री विनोद तावड़े से मिले.
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले.
लखनऊ. यूपी में बीजेपी को लेकर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. पंकज चौधरी को प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही यूपी में नए संगठन के गठन की बातें होती रही हैं, लेकिन इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं हो सका है. योगी मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है. इसी क्रम में आज (3 मई) उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है. डिप्टी सीएम केशव मौर्य बीजेपी महामंत्री विनोद तावड़े से भी मिले. कहा जा रहा है कि इस दौरान यूपी में नए संगठन के गठन और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई.
About the Author

प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें