Last Updated:
Sitapur Latest News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पत्नी तो मुस्लिम है लेकिन पति हिंदू है. इस कपल की आखिर क्या कहानी है आइए जानते हैं.
हिंदू धर्म अपनाने वाले शख्स की तस्वीर.
सीतापुर: यूपी के सीतापुर में एक पिता-पुत्र ने बुधवार को सनातन धर्म में ‘घर वापसी’ की है. बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-पाठ कर दोनों ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया. घर वापसी के बाद पिता अब्दुल्ला ने अपना नाम दरोगा सिंह और बेटे खालिद ने अपना नाम नीतीश सिंह रखा है. वहीं दरोगा सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी और 2 बेटों ने घर वापसी नहीं की, उन्होंने मुस्लिम धर्म छोड़ने के लिए मना कर दिया.
दरोगा सिंह ने मुस्लिम लोगों पर पहले झूठे मामले में फसाने उसके बाद इस्लाम धर्म कुबूल करवाने का आरोप लगाया. दरोगा सिंह ने कहा कि मुसलमानों से होशियार रहो. बताते चले कि घर वापसी करने वाले दरोगा सिंह की पत्नी और दो बच्चे अभी भी मुस्लिम धर्म कुबूल किए हुए है. अब देखना है कि दरोगा सिंह की पत्नी और दोनों बच्चों की घर वापसी कब होती है.
दरोगा सिंह के मुताबिक, उन्होंने करीब 8 साल पहले इस्लाम धर्म स्वीकार किया था. उनका आरोप है कि गांव के कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहले उन्हें एक झूठे मामले में फंसाया था. इसके बाद मदद का भरोसा देकर उनसे इस्लाम धर्म कबूल करवा लिया गया. दरोगा सिंह का कहना है कि धर्म परिवर्तन के बाद भी उन्हें कोई मदद नहीं मिली. दरोगा सिंह ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही उनकी घर वापसी संभव हो पाई है. मंदिर में हवन-पूजन के बाद दोनों पिता-पुत्र को जनेऊ धारण कराया गया और सनातन धर्म में वापसी कराई गई. इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए.
वहीं घर वापसी के बाद दरोगा सिंह ने कहा कि मुसलमानों से होशियार रहो. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी के बहकावे में आकर धर्म न बदलें. इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है. किसी प्रकार का दबाव नहीं है. फिर भी एहतियात के तौर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नजर रखी जा रही है. गौरतलब है कि ‘घर वापसी’ को लेकर समय-समय पर विवाद होते रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि कानून के दायरे में रहकर स्वेच्छा से धर्म बदलने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराना गैरकानूनी है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें