उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में थाना हथगांव क्षेत्र के मखदुमपुर गांव आकाशीय बिजली गिरने से अजीत और आयुष यादव की दर्दनाक मौत हो गयी. दोनों खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे और बारिश से बचने के लिए पेड़ की शरण ली, लेकिन तभी बजली गिरने से दोनों की मौत हो गयी.
गांव में दो युवकों की मौत से कोहराम मच गया. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. प्रशासन ने जांच के बाद मुआवजा देने का आश्वासन दिया है, जबकि दो परिवारों के चिराग बुझने से मातम छा गया है.
अचानक शुरू हुई बारिश
जानकारी के मुताबिक, दोनों जगहों में खेतों में धान की बेढ लगाने के लिए गए थे. जहां अचानक बारिश के दौरान हुई, बारिश को देख पेड़ के नीचे खड़े अजीत पुत्र स्व हरिप्रसाद के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गया. जिसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई. जबकि दूसरे किशोर आयुष यादव पुत्र सूरजभान यादव की आम के पेड़ में आम तोड़ने के दौरान हुई बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई.
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत हुई है. परिवार की सहायता प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर होगी. गांव वालों को ऐसे मौसम में सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.
दो परिवार में इस तरह हुई बेटों की मौत से पूरा गांव गमगीन है. किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि हँसते खेलते परिवार की खुशियां एक झटके में खत्म हो गयीं. इसके साथ ही मौसम विभाग की चेतावनी को अनदेखा करने का खामियाजा भी लोगों में दिख रहा है. प्रशासन ने लोगों को बारिश और बिजली कडकने पर पेड़ या बिजली के पोल से दूर रहने की चेतावनी दी है. ऐसे में घर में या सुरक्षित जगह तलाशें.
यह भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट से 13 शहरों के लिए 34 उड़ानों का सफल संचालन, 9 नए शहर को मिली कनेक्टिविटी