उत्तर प्रदेश के बरेली में जिम से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है. कोतवाली क्षेत्र के एक जिम में महिला को वजन कम कराने का झांसा देकर कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाया गया और उसके बाद उसके साथ रेप किया गया. आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया.
पुलिस के मुताबिक, महिला ने इलाके के एक जिम को जॉइन किया था. वहां जिम संचालक ने उसे तेजी से वजन घटाने के नाम पर ‘प्री-वर्कआउट ड्रिंक’ देना शुरू किया. आरोप है कि बाद में उसी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दिया जाने लगा. नशे की हालत का फायदा उठाकर महिला को जिम के एक प्राइवेट रूम में ले जाया गया, जहां उसके साथ रेप किया गया और पूरी घटना को सीसीटीवी में रिकॉर्ड कर लिया गया.
श्रावस्ती में पकड़ा सीतापुर का कुख्यात अपराधी संजय लोनिया, 50 हजार रुपये का था इनाम
आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
जब पीड़िता को इस वारदात की जानकारी हुई, तो उसने जिम जाना बंद कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और अश्लील वीडियो व तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगे. व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से पहले 10 लाख रुपये और बाद में 50 लाख रुपये तक की मांग की गई. पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती रही.
जिम संचालक भाई सहित गिरफ्तार
मामला बढ़ने पर पीड़िता ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिम संचालक अकरम बेग और उसके भाई आलम बेग को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से एक पेन ड्राइव भी बरामद हुई है, जिसमें आपत्तिजनक वीडियो मौजूद था.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.
सोनभद्र में मां और 2 मासूमों की संदिग्ध मौत, फंदे से लटके मिले तीनों के शव, इलाके में सनसनी