राष्ट्रीय लोकदल (खेल प्रकोष्ठ) की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता देवी शनिवार को मेरठ पहुंची। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय लोकदल (खेल प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने किया। जहां पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कविता देवी ने संगठन को खेल के क्षेत्र में भी मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मेरठ पहुंच कर कविता देवी ने खेल नीति, खिलाड़ियों के हितों, ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अवसर, खेल अवसंरचना के विस्तार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी एक मात्र ऐसे नेता हैं जो खेल के क्षेत्र में सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं ताकि युवा अपने खेल के दम पर देश का नाम रोशन कर सके। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि का 100 प्रतिशत हिस्सा खेल अवसंरचना के विकास के लिए समर्पित करने के निर्णय की सराहना की गई। वक्ताओं ने इसे खिलाड़ियों और युवाओं के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान संगीता दोहरे, नरेंद्र खजूरी, दीपक तोमर, संजय पनवाड़ी, अभिमन्यु ललसाना, ज्योति शर्मा और आर्यन चौधरी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
मेरठ पहुंची रालोद खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता देवी:बोली- ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी हुई प्रतिभाओं को अवसर देना रहेगा प्राथमिकता