Last Updated:
सरयू आरती स्थल के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि यह 14वां सरयू जयंती महोत्सव है.जिसे प्रतिवर्ष पूरे श्रद्धाभाव के साथ आयोजित किया जाता है. उन्होंने कहा कि इस पांच दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन सरयू कथा, भजन, सत्संग और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां सरयू की महिमा का श्रवण कर रहे हैं.
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में पावन सरयू तट पर इन दिनों मां सरयू की जयंती के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय सरयू जयंती महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. धार्मिक अनुष्ठानों, कथा और भजन-कीर्तन से पूरा सरयू तट भक्तिमय वातावरण में सराबोर है. देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु मां सरयू की आराधना कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं.
सनातन परंपरा में मां सरयू का विशेष महत्व
सरयू आरती स्थल के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि यह 14वां सरयू जयंती महोत्सव है, जिसे प्रतिवर्ष पूरे श्रद्धाभाव के साथ आयोजित किया जाता है. उन्होंने कहा कि इस पांच दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन सरयू कथा, भजन, सत्संग और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां सरयू की महिमा का श्रवण कर रहे हैं.
मां सरयू के दर्शन और स्नान से मनुष्य के पाप नष्ट होते हैं
महंत शशिकांत दास ने कहा कि सनातन परंपरा में मां सरयू का विशेष महत्व है. मान्यता है कि मां सरयू के दर्शन और स्नान से मनुष्य के पाप नष्ट होते हैं और उसे आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है. उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु अयोध्या धाम आकर मां सरयू का दर्शन करता है, वह दिव्य कृपा का भागी बनता है. धार्मिक ग्रंथों में भी सरयू की महिमा का विस्तार से वर्णन मिलता है.
29 जून को मां सरयू का जन्मोत्सव
उन्होंने बताया कि 29 जून को मां सरयू का जन्मोत्सव धूमधाम और वैदिक विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर विशेष पूजन, महाआरती, सरयू कथा, भजन संध्या और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.
रामनगरी में सरयू जयंती महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. सरयू तट पर सुबह से ही पूजा-अर्चना, दीपदान और आरती का क्रम जारी है. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां सरयू की कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. 29 जून को होने वाले भव्य जन्मोत्सव की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं और आयोजक इसे ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें