युवक की हत्या का मामला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”6a3ab6cdf5b22deb33098f0a”,”slug”:”fatehpur-brother-murdered-in-land-possession-dispute-2026-06-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रिश्तों का कत्ल: बहन की शादी के 24 घंटे बाद भूमि पर कब्जे के विवाद में भाई की हत्या, पिता का भी बहाया खून”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
युवक की हत्या का मामला
– फोटो : अमर उजाला
असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी खास गांव में मंगलवार सुबह सहन की भूमि पर लकड़ी का घेरा बांधने पर परिवार में विवाद हो गया। भाई व पिता पर दो भाइयों समेत चार लोगों ने सब्बल, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में एक भाई की मौत हो गई। घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि दो भाग गए। पुलिस ने दो भाइयों समेत चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी भगवानदीन निषाद ने बताया कि बड़ा पुत्र दशरथ घर के सामने लकड़ी का घेरा बना रहा था। छोटे पुत्र प्रद्युम्न (28) ने अपने दरवाजे पर घेरे की लकड़ी बांधने का विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दशरथ ने पत्नी कमला कुमारी व छोटे भाई कमलेश और साले लवलेश निवासी रमसगरा थाना किशनपुर के साथ सब्बल, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे से प्रद्युम्न पर हमला किया।