लखनऊ में 12 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने योगासन किया। इसी कड़ी में मदरसों में भी योग हुआ। गोमती नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम वारसिया में छात्रों और शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । लगभग 1.5 घंटे तक छात्र और शिक्षक विभिन्न योगासन करते रहे। मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना जहीर अब्बास ने योग शरीर के लिए सबसे अहम बताया। ‘योग रखता है निरोग’ मौलाना जहीर ने कहा कि योग एक एक्सरसाइज है। हर उम्र के लोगों को करना चाहिए। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है। आज हम सभी लोग मदरसे में योग कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है बल्कि हम लोग विगत कई वर्षों से मदरसे के बच्चों के साथ योग करते रहे हैं। योग में अलग-अलग आसन होते हैं जो हमें विभिन्न प्रकार कि बीमारियों से बचाते हैं। हर एक आसान की अपनी अहमियत है जो मोटापा शुगर या जोड़ों के दर्द जैसी अलग-अलग बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें एक्सपर्ट्स से मिलकर उसी प्रकार के योग करना चाहिए। ‘समाज को बेहतर बनाना सबकी जिम्मेदारी’ मदरसे के मैनेजर शरीफुल हसन ने कहा कि जिस चीज से हमें शारीरिक सुख मिलता है उसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। बहुत सारे लोग इस तरह की बात करते हैं कि मदरसे में योग नहीं होता ऐसा बिल्कुल नहीं है हम लोग मुसलसल करते हैं। योग के साथ मदरसे के बच्चों के साथ वृक्षारोपण भी किया जाता है समाज को कैसे हरा भरा और बेहतर बनाया जाए इस बारे में सभी छात्रों को शिक्षित किया जाता है। यह समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि इसे बेहतर बनाने में अपना योगदान दे।
Source link
लखनऊ वारसिया मदरसे में हुआ योग:शिक्षकों – छात्रों ने किया योगासन , मौलाना बोले- फिट रहने के लिए योग करना जरूरी