Last Updated:
Petrol Diesel Crises: संतकबीरनगर जिले में डीजल-पेट्रोल की समस्या दिखने लगी है. यहां तेल का टैंकर आने की सूचना मिल रही है वहां लोग टूट पड़ रहे हैं. इससे पंपों पर लगने वाली कतार में कमी नहीं आ रही है. तेल आने के 10 से 12 घंटे के अंदर ही पंप ड्राई हो जा रहा है. ऐसे में अब सबको पेट्रोल मिल सकेंगे इसके लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है.
पेट्रोल डीजल की किल्लत.
संतकबीर नगर: पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें कई दिनों से आ रही थीं. मगर अब यूपी के संतनगर कबीर की तस्वीरों से इस पर मुहर भी लग चुकी है. दरअसल, यहां बुधवार को 15 पेट्रोल पंप ड्राई रहे. वहीं, अब जिला प्रशासन ने एक फरमान जारी कर दिया है. कहा गया है कि पेट्रोल पंप सिर्फ सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ही खोला जाए. इतना ही नहीं तेल की बिक्री भी सीमित कर दी है. अब इससे सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या यूपी के अन्य जिलों में भी यही होने वाला है. क्या भारत में वाकई तेल की किल्लत हो गई है. क्या आने वाले समय में बड़ा संकट देखने को मिल सकता है. फिलहाल इन सब सवालों के कोई जवाब नहीं है.
15 पेट्रोल रहे ड्राई
दैनिक जागरण और हिंदुस्तान लाइव की रिपोर्ट भी कहती है. जिले में कुल 72 पेट्रोल पंप हैं. बुधवार को जनपद में 15 पेट्रोल पंप ड्राई रहे. खलीलाबाद शहर के सुगर मिल रोड,मुखलिसपुर तिराहा व खलीलाबाद स्थित पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की लंबी कतार लगी रही. यहां पर प्रति वाहन चालक केवल 200 रुपये का पेट्रोल दिया गया. इतना ही नहीं, गुरुवार को तो अलग नजारा देखने को मिला. दरअसल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार ने 25 मई को जिले के सभी पेट्रोल पंप मालिकों को आदेश जारी कर नई व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन करने कहा है.
किसे कितना मिलेगा तेल?
डीएसओ ने 23 मई को तेल संकट के मसले पर डीएम के साथ हुई बैठक का हवाला देते हुए आदेश दिया है कि पेट्रोल पंप अब एक दिन में सिर्फ 14 घंटे ही संचालित होंगे. सुबह 7 बजे खुलेंगे और रात 9 बजे बंद हो जाएंगे. किसानों के अलावा सबको गाड़ी में ही तेल देने कहा गया है. किसान को भी अधिकतम 15 लीटर डीजल दिया जाएगा, वो भी किसान बही से उनकी पहचान करके.
- भारी वाहन (ट्रक, बस) को 30 से 40 लीटर तक तेल ही दिया जाएगा.
- हल्के वाहन (कार, जीप) को अधिकतम 15 से 20 लीटर पेट्रोल या डीजल मिलेगा.
- ट्रैक्टर और ट्रॉली को 30 लीटर तक डीजल मिल पाएगा.
- बाइक-स्कूटी को पेट्रोल अधिकतम 3 लीटर दिया जाएगा.
- गैलन या जरीकेन में सिर्फ डीजल की बिक्री अधिकतम 15 लीटर तक की जा सकती है.
महराजगंज से भी ऐसी खबर
इधर, एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो महराजगंज से भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. जिले में पंप सुबह 7 बजे से रात के 8 बजे तक ही खुल रहे हैं. यानी इस जिले में पंप कुल 11 घंटे बंद रहेंगे. जिला सूचना कार्यालय ने बयान में बताया है कि डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद कृत्रिम संकट पैदा करने और अनावश्यक भीड़ लगाने पर रोक के लिए कुछ कदम उठाने का फैसला लिया गया है.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें