UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे बाद कई जिलों में मानसूनी बारिश देखने को मिल सकती है. फिर पूरे राज्य में धीरे-धीरे मानसून का असर देखने को मिलने लगेगा, जिसके चलते 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तापमान भी गिर सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि 29-30 जून के बीच मानसून की एंट्री हो सकती है. मौसम विभाग ने यह बताया है कि इससे पहले लू और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. यही वजह है कि रविवार को यूपी के करीब 50 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
Source link
24 घंटे बाद यूपी में आंधी-तूफान, गर्मी को कहिएगा टाटा-बाय-बाय, मानसून को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट