Last Updated:
दिल्ली रोड स्थित कोशीराम कालोनी के निकट परिवहन निगम के पीपीपी माडल पर नए आधुनिक बस अड्डे के निर्माण के लिए शासन से 23 करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है. अनुमान है कि यह आधुनिक बस अड्डा लगभग डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा. इस नए बस अड्डे के निर्माण से शहर की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी.
सहारनपुर जनपद जोकि लंबे समय से बस अड्डे की बांट जोह रहा है. आखिरकार स्मार्ट सिटी के बाद भी यहां पर आज तक कोई स्थाई बस स्टैंड नहीं है और रोडवेज बसों को सड़कों से ही संचालित किया जाता है, जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. सहारनपुर के निवासियों के लिए तीन दशक पुराना आधुनिक बस अड्डे का सपना अब जल्दे ही साकार होने जा रहा है.
23 करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति
दिल्ली रोड स्थित कोशीराम कालोनी के निकट परिवहन निगम के पीपीपी माडल पर नए आधुनिक बस अड्डे के निर्माण के लिए शासन से 23 करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है. इस कार्य को सी एंड डी.एस कंपनी को सौंपा गया है. अगले महीने से इस बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू होगा. अनुमान है कि यह आधुनिक बस अड्डा लगभग डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा. इस नए बस अड्डे के निर्माण से शहर की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी.
आपको बता दे कि वर्तमान में मानकमऊ, घंटाघर और कांशीराम कालोनी के पास अस्थायी बस अड्डों से बसों का संचालन किया जा रहा है. इन स्थानों पर यात्रियों को आवश्यक सुविधाओं का अभाव है, जिसके कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. यात्रियों के बैठने, शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उनको उपलब्ध नहीं हो पाती.
3 दशकों से चली आ रही बस स्टैंड की मांग अब हुई पूरी
इसके अलावा, अस्थायी बस अड्डों पर बसों के सड़क किनारे खड़े होने के कारण दिल्ली रोड घंटाघर और मानकमऊ में यातायात व्यवस्था भी बाधित होती है, जिससे रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न होती है. आधुनिक बस अड्डे के निर्माण के बाद यात्रियों को कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसमें प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पेयजल सुविधा, स्वच्छ शौचालय, बसों के लिए पार्किंग, खानपान की व्यवस्था और बसों के व्यवस्थित संचालन के लिए अलग-अलग प्लेटफार्म बनाए जाएंगे.
इसके अतिरिक्त, परिवहन निगम के अधिकारियों के लिए बिल्डिंग में अलग-अलग दफ्तर का निर्माण किया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी की जाएगी. इन सुविधाओं से लैस यह बस स्टैंड डेढ़ साल बाद सहारनपुर के लोगों को बड़ी राहत देगा.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें