लखनऊ में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर इंदिरा नगर स्थित ए-ब्लॉक एचआईजी कॉलोनी के योग पार्क में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलोनी के महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया । कार्यक्रम का संचालन योग गुरु गोपेंद्र वर्मा ने किया। योग गुरु गोपेंद्र के साथ प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। मुख्य अतिथि सांसद एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य रहे, जबकि प्रोफेसर उषा वाजपेयी विशेष रूप से मौजूद रही। अमरपाल ने कहा कि योग कितना लाभदायक है भारत में यह पूरी दुनिया को बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हम लोग आभार व्यक्त करते हैं कि योग को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाई। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ ‘जुड़ना’ है और यह व्यक्ति को स्वयं से, समाज को समाज से तथा मानवता को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करता है। योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। विशेष अतिथि प्रोफेसर उषा वाजपेयी ने बताया कि 21 जून वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है। इसी कारण इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। कार्यक्रम के अंत में आयोजक सुनील त्यागी ने मुख्य अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।
Source link
लखनऊ में इंदिरा नगर निवासियों ने किया योग:योगासन करने वालों को पौधा बांटा गया, प्रकृति को सुंदर बनाने का लिया गया संकल्प