गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पारिवारिक विवाद के चलते एक 16 वर्षीय नाबालिग पर अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है. तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और उनके तीन वर्षीय पुत्र रेयान गुप्ता के रूप में हुई है. यह घटना रविवार देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है. उस समय तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान नाबालिग आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर तीनों की निर्मम हत्या कर दी.
CM योगी के इस काम की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की तारीफ, कहा- यह निर्णय सराहनीय
इस घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ और एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए. इसके साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली.
एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है.
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में बड़ा एक्शन, रीवा से आरोपी नागेश्वर सिंह गिरफ्तार