Last Updated:
Lucknow Fire CM Yogi Action: लखनऊ के अलीगंज (पुरनिया) में हुए दर्दनाक कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना से व्यथित सीएम योगी ने कड़ा रूख अपनाया है. चंद घंटों में ही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेकर दिखा दिया है कि उनके इस प्रकार की लापरवाही कतई मंजूर नहीं है. सीएम योगी के निर्देश पर चार बड़े जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है. इसके साथ ही, पुलिस ने नियमों की धज्जियां उड़ाकर मौत की इमारत खड़ी करने वाले मुख्य आरोपी बिल्डिंग मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी
Lucknow Fire CM Yogi Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज (पुरनिया) में हुए भीषण और हृदयविदारक कोचिंग सेंटर अग्निकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस हादसे में 15 मासूम छात्र-छात्राओं की असमय दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर और नाराज हैं. शासन स्तर पर हुई हाई लेवल समीक्षा बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासनिक और विभागीय लापरवाही पर अब तक की सबसे बड़ी और ताबड़तोड़ कार्रवाई की है.
हादसे की गंभीरता और शुरुआती जांच में सामने आईं गंभीर तकनीकी व प्रशासनिक कमियों को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है. इन अफसरों पर अवैध रूप से चल रहे कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने का आरोप है.
शुरू से मौके पर तैनात रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
निलंबित होने वाले अधिकारियों की सूची:
- गौरव कुमार – एक्सियन (XEN), जानकीपुरम (विद्युत विभाग)
- कमलेन्द्र कुमार सिंह – एफएसएसओ (FSSO), इंदिरा नगर (अग्निशमन विभाग)
- अनिल कुमार – असिस्टेंट इंजीनियर (AE), लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA)
- प्रमोद पांडे – जूनियर इंजीनियर (JE), लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA)
बिल्डिंग का मालिक भी गिरफ्तार
प्रशासनिक अधिकारियों पर गाज गिराने के साथ-साथ यूपी पुलिस ने इस मामले के मुख्य गुनाहगार यानी बिल्डिंग के मालिक को भी मुस्तैदी दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मालिक ने नियमों के लूपहोल का फायदा उठाकर बिना फायर एनओसी (NOC) और स्वीकृत नक्शे के विपरीत रिहायशी इलाके में यह तीन मंजिला ‘मौत का चेंबर’ खड़ा किया था, जहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ संदेश दे दिया है कि मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले और अपनी ड्यूटी में रत्ती भर भी लापरवाही बरतने वाले किसी भी दोषी या रसूखदार को कतई बख्शा नहीं जाएगा.
लखनऊ अग्निकांड पर एक्शन में सीएम योगी.
अन्य गिरफ्तार लोग
बिल्डिंग के मालिक वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला के अलावे अन्य पर भी एक्शन हुआ है. इनका डिटेल कुछ इस प्रकार है-
1. रामकृष्ण उपाध्याय, उम्र 43 वर्ष, पता MM 232 सेक्टर D d अलीगंज शिव मंदिर के पास.
2. वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला , उम्र 62 वर्ष, पुत्र रामेश्वर प्रसाद शुक्ला पता 536/265 A मदेयगंज नियर बड़ा दुर्गा मंदिर सीतापुर रोड लखनऊ.
3. तूशॉक कृष्णा जायसवाल पुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार जायसवाल, उम्र 31 वर्ष. पता 441 R N/ 69 / 3 नीलकंठ हॉस्पिटल लेन बालागंज लखनऊ थाना ठाकुरगंज को गिरफ्तार किया गया.
किस मामले में केस दर्ज हुआ
थाना अलीगंज मे दिनांक 22.6.2026 को आग लगने की घटना मे अभियोग 115/2026 धारा 110 BNS, 105 BNS , 125 BNS , 3(5) BNS 6/10 उत्तर प्रदेश अग्नि शमन सेवा अधिनियम बनाम 6 नामजद अभियुक्त एवं अन्य जिम्मेदार के विरुद्ध पंजीकृत किया गया.
About the Author

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें