मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”6a3a593d58f87c0fa5015b1d”,”slug”:”fed-up-with-taunts-niece-slit-her-aunt-throat-and-killed-her-in-gorakhpur-2026-06-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: तानों से तंग आकर भांजी ने मामी की गला रेतकर की थी हत्या, परिवार से दूर रहती थी; शरीर पर मिले निशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके के जंगल बब्बन में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की भांजी ने ही उसके तानों से तंग आकर सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जंगल में महिला का रक्तरंजित शव मिला था। उसकी पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर टोला शिवपुर निवासी 65 वर्षीय शारदा देवी पत्नी स्वर्गीय जयराम के रूप में हुई थी। शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने के निशान मिले थे। रविवार को शव की पहचान होने के बाद परिजनों ने कई अहम जानकारियां पुलिस को दीं।