कैंट थाना क्षेत्र के दाउदपुर स्थित रेस्टोरेंट ‘क्लब 17’ को सील करने के साथ ही इसका लाइसेंस निरस्त की तैयारी है। रविवार को यहां रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलता मिला था। कार्रवाई के लिए एसपी सिटी ने डीएम को पत्र लिखा है। यह कार्रवाई क्लब की आड़ में युवाओं को हुक्का परोसने और नियमों के उल्लंघन के आरोपों के आधार पर की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रेस्टोरेंट के दोनों संचालकों की लोकेशन नेपाल बॉर्डर के आसपास मिली है। इसके बाद पुलिस की विशेष टीमें गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दी गई हैं।