बरेली में मौसम तेजी से बदल रहा है। रविवार को तेज धूप निकली है। भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं । मौसम विभाग ने जिले में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 30 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान जताया है। साथ ही लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। सुबह से तेज धूप निकलने के बाद दोपहर में गर्म हवाओं का असर और बढ़ सकता है। उमस भी अधिक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा गर्मी महसूस होगी। बच्चों, बुजुर्गों और मजदूरों पर ज्यादा असर मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और खुले में काम करने वाले मजदूरों पर पड़ सकता है। तेज धूप के कारण दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कम रहने की संभावना है। डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। इसके अलावा पर्याप्त पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर व चेहरे को कपड़े या टोपी से ढककर रखने की सलाह दी गई है, ताकि लू से बचा जा सके। फिलहाल बारिश के आसार नहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी जिले में बारिश की संभावना बहुत कम है। हालांकि जुलाई की शुरुआत में अच्छी मानसूनी बारिश होने के संकेत हैं। यदि ऐसा होता है तो लंबे समय से पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल सकती है। तब तक लोगों को गर्मी और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
Source link
बरेली में टेम्प्रेचर 30°C:तेज धूप निकली, गर्म हवा बह रही, दोपहर में घर से बाहर न निकलने की अपील