Last Updated:
Agra News: यूपी के आगरा में शादी के 5 महीने के बाद ही एक महिला ने आत्महत्या कर ली. परिजनों का कहना है कि लड़के ने अपना धर्म छिपाकर हिंदू बन उससे प्रेम किया और शादी कर ली. जब परिवार में कलेश हुआ, तो बेटी ने आत्महत्या कर ली.
मुस्लिम लड़के ने धर्म छिपाकर रचाई शादी
आगरा: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में नई नवेली दुल्हन की आत्महत्या के बाद अब आगरा में भी ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शादी के 5 महीने के बाद ही एक महिला ने आत्महत्या कर ली. आरोप है कि लड़की ने लव मैरिज की थी, और लड़का मुस्लिम समाज से था, जबकि लड़की हिंदू. परिजनों का आरोप है कि लड़के ने खुद को हिंदू बताया और फिर लड़की को प्यार के जाल के फंसाकर शादी कर ली. जब शादी के बाद पता चला तो घर के कलेश हुआ और फिर लड़की के आत्महत्या कर ली.
पूरा मामला आगरा के थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर का है. 5 महीने पहले एक लड़की की शादी अबू नाम के लड़के से हुई थी. शादी के पांच महीने बाद ही लड़की ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली. अब लड़की के परिजनों की ओर से लड़के पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मृतक लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि अबू मुस्लिम समाज से था, उसका असली नाम अफरार था. उसने हिंदू बनकर पहले उनकी बेटी को प्यार के झूठे जाल में फंसाया और फिर शादी कर ली.
लड़की से करता था मारपीट
शादी के बाद जब उनकी बेटी को सच्चाई पता चली, तो घर में कलेश हुआ. उनकी बेटी ने लड़के का मोबाइल फोन चेक किया तो पता चला कि लड़के का संबंध हिंदू समाज की अन्य लड़कियों से भी है, जिसका विरोध उनकी बेटी ने किया था. परिजनों का आरोप है कि लड़का आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था और ब्लैकमेल करता था. परेशान होकर उनकी बेटी के आत्महत्या कर की.
जांच में जुटी पुलिस
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं अब इस पूरे मामले पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी आरोपी होगा, उसको जांच के बाद जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
About the Author

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें