उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बेहद तीखे तेवर में नजर आ रहे हैं. राजभर लगातार सपा चीफ अखिलेश यादव को अलग अलग मुद्दों पर घेरते हुए नजर आ रहे हैं. एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है.
सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ” अखिलेश यादव जी आपके चचा ‘शिशुपाल’ सॉरी शिवपाल यादव, आपके ही शब्द बोल रहे हैं. ये इसलिए कह रहा हूं क्योंकि शिवपाल यादव को अंदाजा भी नहीं है कि कब आपने उन्हें ‘यादवनीति’ की गलत घुट्टी पिला दी. बेचारे हैं वो, वयोवृद्ध हो चुके हैं न!”
कैबिनेट मंत्री ने आगे लिखा, “खैर, आपकी ‘YP’ यानी ‘यादववादी पार्टी’ के कार्यकर्ता हम बहुजन मतलब पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा के ‘मुंह में पीढ़ियों से डॉट, डॉट, डॉट’ ही तो करते आए हैं.”
पीडीए को लेकर साधा निशाना
ओपी राजभर ने पीडीए पर निशाना साधते हुए लिखा, “गांवों में आज भी हम लोगों की मां, बहन, बेटी, बहू और भाई के साथ ‘PDA’ यानी ‘पीट देगा अहीर’ और हमारे मुंह में आपके स्वजातीय द्वारा आपके ‘चचा का डॉट, डॉट, डॉट’ ही तो होता आ रहा है. जितना मन हो हम बहुजनों को गाली दिलवा लीजिए, हमको पिटवा लीजिए पर हम हार नहीं मानेंगे.”
उन्होंने आगे लिखा कि आज भी अवध और पूर्वांचल में आपके स्वजातीय हमें यही तो बोलते हैं कि ये तो भर है, गड़ेरिया है, कोइरी है, लोनिया है. हम गालियां और लाठी खा लेंगे, लेकिन अपना हिसाब जरूर करेंगे. एक बात लिखकर रख लीजिए चाहे मेरठ में दलित पिछड़ों के अपमान की बात हो या पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि और अति पिछड़ी जाति से आने वाले आपकी पार्टी के जिलाध्यक्ष के हक की बात हो, दलित पिछड़ों के लिए हमेशा आवाज उठाऊंगा.
उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए ओम प्रकाश राजभर को अगर गालियां मिलती हैं तो राजभर गाली खाएगा, लेकिन आवाज उठाना बंद नहीं करेगा.” उन्होंने आगे लिखा, “हो सके तो अपने चचा को भजन सिखा दीजिए. उम्र हो गई है, गाली-गलौच ठीक बात नहीं है.
‘मस्जिद, मदरसों को टारगेट किया गया लेकिन आप…’, सपा चीफ अखिलेश यादव पर भड़के AIMIM नेता