उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टूंडला थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है. आत्महत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि युवती और उसके प्रेमी ने सगे दादा की हत्या की थी. घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए फर्जी सुसाइड नोट छोड़ा था.
टूंडला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह के अनुसार 24-25 जून की रात करीब 12 बजे यह घटना हुई. मृतक ब्रह्मऋषि उर्फ नरेंद्र पाल (65) अपनी नातिन रश्मि और उसके प्रेमी विपिन के रिश्ते के खिलाफ थे. इसी रंजिश में दोनों ने साजिश रची.
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
चाकू से तीन बार किया वार
पूछताछ में विपिन ने कबूल किया कि वह रश्मि के कहने पर घर पहुंचा और उसके दादा पर चाकू से तीन बार वार किया. हत्या के बाद शव को गड्ढे में डालकर चारपाई रखकर आग लगा दी गई. फर्जी सुसाइड नोट भी प्लांट किया गया.
पुलिस ने बरामद किया चाकू और कपड़े
पुलिस ने अभियुक्त विपिन की निशानदेही पर खून से सना चाकू और कपड़े बरामद कर लिए हैं. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मृतक की पत्नी श्रीमती रामबेटी ने थाने में तहरीर दी थी. परिवार वाले सदमे में हैं. पुलिस ने पूरे मामले की जांच तेज कर दी है.
टूंडला थाना पुलिस की सफलता
टूंडला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हत्याकांड का खुलासा हुआ. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और आगे और खुलासे हो सकते हैं.
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत