अलनीनो के प्रभाव के कारण थमी मानसून की रफ्तार को गति मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। अभी दो दिन और गर्मी सताएगी। इस दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है। आठ जुलाई से झमाझम बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग के सहायक वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि अलनीनो के प्रभाव के कारण बारिश नहीं हो पा रही है। अब हिंद महासागर में अलनीनो के खिलाफ सिस्टम बन रहा है। यह प्रभावी हो गया तो अलनीनो का प्रभाव कम हो जाएगा और अच्छी बारिश होगी।