जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र में 1 मई को बरात ले जाते समय आजाद बिंद की हत्या के मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। खेतासराय थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी भोला राजभर ने हाल ही में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। भोला की रिमांड धारा 91 के तहत पूरी हो चुकी है। हालांकि, हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद अभी भी फरार है। मृतक आजाद बिंद की बहन सौम्या सहित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 19 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था। यह धरना जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ की है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से दूर है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की पूरी विवेचना पुलिस टीम द्वारा की जा रही है।
Source link
आजाद बिंद हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब भी फरार:एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं