Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 8 July 2026 : मेष राशि स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा, साहस और दृढ़ संकल्प प्रदान करेंगे. चंद्रमा आपके अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं. आज धैर्य, सावधानी और सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी. शुभ मुहूर्त कोई नहीं है. कोई नया और शुभ काम कुछ दिनों के लिए टाल दें. अशुभ समय राहुकाल 12:25 से लेकर 2:10 दोपहर तक रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करें. अविवाहित जातकों के लिए पुराने परिचितों से सुखद समाचार मिल सकता है. जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाकर रखें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 8 July 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज बुधादित्य योग का प्रभाव देखने को मिलेगा. यह योग बुद्धि से जुड़े कामों में सफलता दिलएगा. सुखद समाचार के लिए महत्वपूर्ण योग है. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि अष्टमी है. नक्षत्र रेवती है. करण कौलव और तैतिल है. पक्ष कृष्ण है. योग अतिगंड है. आज सूर्योदय 5:29 पर और सूर्यास्त 7:22 पर होगा. शुभ मुहूर्त कोई नहीं है. कोई नया और शुभ काम कुछ दिनों के लिए टाल दें. अशुभ समय राहुकाल 12:25 से लेकर 2:10 दोपहर तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य और अच्छा फल प्रदान नहीं करता है. आज दिशाशूल उत्तर में रहेगा.
विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि स्वामी मंगल आपको ऊर्जा, साहस और दृढ़ संकल्प प्रदान करेंगे. चंद्रमा आपके अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं, इसलिए आज का समय आपके लिए धैर्य, सावधानी और सोच-समझकर निर्णय लेने वाला है. सूर्य ग्रह का प्रभाव आपको आत्मबल देगा, लेकिन किसी कार्य में जल्दबाजी हानिकारक हो सकती है.
भूलकर भी न करें ये काम
अखिलेश अग्रहरि बताती हैं कि आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान और मानसिक तनाव महसूस हो सकती है. पेट, कमर और जोड़ों से हल्की समस्या हो सकती है. वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें. योग और ध्यान नियमित करें. खान-पान नियंत्रित रखें. प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव आ सकता है. किसी छोटी बात को बड़ा विवाद बनाने से बचें. जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करें. अविवाहित जातकों के लिए पुराने परिचितों से सुखद समाचार मिल सकता है. परिवार के किसी सदस्य की सेहत की को लेकर चिंता हो सकती है. घर में बड़ों का सम्मान करें और उनकी सलाह को महत्व दें. परिवार के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा.
ये कदम करेगा आगे फायदा
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज अचानक खर्च सामने आ सकते हैं. जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाकर रखें. बीमा, टैक्स, बैंकिंग और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति संभव है. धन संबंधी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़कर ही हस्ताक्षर करें. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में गोपनीयता, गोपनीय योजनाओं पर काम करने का अवसर मिल सकता है. विरोधियों की गतिविधि पर नजर रखें, विवाद से बचें. शोध, चिकित्सा, तकनीकी, कानून, प्रशासन और ज्योतिष से संबंधित जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. धैर्य से किया गया कार्य आने वाले समय में बड़ा लाभ देगा.
आज का उपाय
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज मेष राशि के लिए शुभ अंक 8 और भाग्यांक 6 होगा. आज के लिए शुभ रंग मैरून और शुभ दिशा दक्षिण होगी. भगवान शिव को जल अर्पित करें. कच्चा दूध और बेलपत्र अर्पित करें. मृत्युंजय मंत्र 108 बार या 28 बार जाप करें. काले तिल और उड़द की दाल दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें