Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 24 June 2026 : मेष राशि के स्वामी आपको साहस, कर्मठता और चुनौतियों से लड़ने की शक्ति देंगे. चंद्रमा षष्ठम भाव में गोचर करेंगे. आज कोई भी शुभ समय अभिजीत मुहूर्त नहीं है. कोई भी नया काम कुछ दिनों के लिए टाल दें. राहुकाल 12:23 से लेकर 2:08 तक रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि प्यार और संबंध में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकता है. जीवनसाथी के भावनाओं को समझने का प्रयास करें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 24 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज गजकेसरी योग का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा और गुरु के एक साथ आने पर विशेष योग बनता है, जो भाग्य और धन में वृद्धि करता है. आज ऋतु ग्रीष्म है. मास ज्येष्ठ है. तिथि दशमी है. नक्षत्र चित्रा है. पक्ष शुक्ल है. योग परिघ है. आज सूर्योदय 5:24 पर और सूर्यास्त 7:22 पर होगा. आज कोई भी शुभ समय अभिजीत मुहूर्त नहीं है. ऐसे में कोई नया काम करना चाहते हैं तो कुछ दिनों के लिए टाल दें. राहुकाल 12:23 से लेकर 2:08 तक रहेगा. इसमें भूलकर कोई काम नहीं करें. नुकसान तय है. आज दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा.
जल्दबाजी में न करें ये काम
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि की सेहत आज समान्य रहेगी, लेकिन थकान और तनाव महसूस हो सकता है. पेट, गैस और एसिडिटी से का पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. नियमित दिनचर्या बनाए रखें. योग और ध्यान नियमित करते रहे. वरना नुकसान हो सकता है. प्यार और संबंध में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकता है. जीवनसाथी के भावनाओं को समझने का प्रयास करें. अविवाहित जातकों के लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी सदस्य के सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. घर में शांति बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी की आवश्यकता होगी. बड़ों की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी.
कैसी होगी आर्थिक स्थिति
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. खर्चों पे नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. पुराने ऋण या भुगतान से संबंधित मामलों में राहत मिल सकती है. रुके हुए धन की प्राप्ति की संभावना है तथा उधार देने या लेने से सावधानी रखने की आवश्यकता होगी. नौकरी और करियर कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत आपके आगे रहेगी. अधूरे कार्य पूरे होने के पूर्ण योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. कानूनी, प्रशासनिक व चिकित्सा और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें