योगी सरकार में राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने अतिथि देवो भवः की परंपरा का निर्वहन किया है, फरियादियों में शामिल जमीन पर बैठे एक बुजुर्ग फरियादी को मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने अपनी कुर्सी दे दी. इतना ही नहीं, योगी के मंत्री ने खुद जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया.
दरअसल, पूरा मामला जिला अलीगढ़ के सुरेंद्रनगर का है. उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व राज्य मंत्री और अलीगढ़ के विधानसभा खेर के विधायक सुरेंद्र दिलेर के आवास कार्यालय का है. मंत्री सुरेंद्र दिलेर सुबह-सुबह जब अपने आवास से निकल रहे थे, तभी अचानक उनकी नजर उनके आवास पर बैठे फरियादियों पर पड़ी.
Varanasi News: शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप
खुद जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद
फरियादियों में कुछ बुजुर्ग फरियादी भी थे जो जमीन पर बैठे थे, जिसे मंत्री सुरेंद्र दिलेर अपनी कुर्सी देकर बैठाया. इतना ही नहीं योगी के मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने खुद जमीन पर बैठकर फरियादियों की समस्याओं को सुना. मंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया.
मंत्री के पिता भी करते थे लोगों की मदद
राजस्व राज्य मंत्री के पिताजी सांसद राजवीर दिलेर के प्रतिनिधि रहे ज्ञान प्रकाश शर्मा बताते हैं कि ऐसी तस्वीर कोई नई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि जब राजस्व राज्य मंत्री के पिताजी सांसद और विधायक थे, तब जब भी वह भृमण करने के लिए क्षेत्र में निकला करते थे.इस दौरान कोई भी बुजुर्ग या फिर कोई भी असहाय उन्हें दिख जाता था तो वह स्वयं गाड़ी को रोककर ऐसे लोगों की मदद किया करते थे.
“>
मंत्री के पिता ने घायल को खुद की गाड़ी से भिजवाया था अस्पताल
ज्ञान प्रकाश शर्मा बताते हैं कि जब वह लोकसभा हाथरस के सांसद थे, उस दौरान स्वर्गीय सांसद राजवीर दिलेर के द्वारा जब सादाबाद से अलीगढ़ अपने आवास आ रहे थे तो उस समय रास्ते में देखा की दुर्घटना के कारण दो व्यक्ति सड़क पर पड़े हुए हैं, काफी खून बहजाने के कारण उनकी हालत गंभीर है, और उनकी कोई मदद नहीं कर रहा. तब सुरेंद्र दिलेर के पिता राजवीर दिलेर ने घायलों को खुद की गाड़ी से जिला चिकित्सालय हाथरस में भर्ती कराया था.
सांसद राजवीर दिलेर कभी भी गरीब और असहायों की मदद करने से नहीं चूकते थे, यह उसी का असर है जो आज उनके पुत्र मौजूदा सरकार में राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर में दिखाई दे रहा है. पिताजी और अपने दादाजी जैसी कार्यशैली मंत्री सुरेंद्र दिलेर के अंदर मौजूद है, गरीब व असहायों की मदद करने के लिए वह हर संभव प्रयास करते हैं.
‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क