Ayodhya Ram Mandir News Live: अयोध्या के राम मंदिर की दान पेटी से कथित चोरी को लेकर एसआईटी की जांच जारी है. आज तीसरे दिन भी एसआईटी की टीम राम मंदिर परिसर पहुंची हुई है. बीते दो दिनों में 70 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं. बैंक रिकॉर्ड्स तक खंगाले जा रहे हैं. इस बीच बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब यह मामला केवल ट्रस्ट तक ही सीमित नहीं है. बल्कि यह केंद्र और राज्य सरकार तक की बात है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिना आग के धुआं नहीं उठता है. बृजभूषण शरण सिंह ने नृपेंद्र मिश्रा को बेगुनाह भी बताया है.
Ayodhya Ram Mandir News Live: बाबरी मस्जिद वाला चंदा कहा है- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला किया और कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर एसआईटी की जांच चल रही है. जांच के बाद कार्रवाई होगी. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि जो बाबरी मस्जिद बनने के लिए चंदा एकत्रित किया गया था, वह कहां है. सनातन संस्कृति पर इस तरह बयान करना समाजवादी पार्टी का तुष्टिकरण करना है. अखिलेश यादव केवल वोट बैंक को सुरक्षित करने के लिए राजनीति कर रहे हैं. यह लोग दंगा फसाद और राम भक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं. प्रदेश की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी.
Ayodhya Ram Mandir News Live: बिना आग के धुआं नहीं निकलता है- बृजभूषण शरण सिंह
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का श्री राम मंदिर दान पात्र घपले को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह अब ट्रस्ट तक सिर्फ सीमित नहीं रह गया है. इसकी उंगली केंद्र और प्रदेश सरकार तक उठ रही है. इससे बहुत झटका लगा है. विनय कटियार, बृजभूषण ने झटका नहीं लगाया है. बहुत जल्द इसकी सच्चाई देश के सामने आएगी. यह झटका ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने ही लगाया है, जिस तरीके से दस्तावेज पेश किया जा रहा है, उस तरीके से अयोध्या में बहुत कुछ हुआ है. अयोध्या में जो हुआ है बहुत अच्छा नहीं हुआ है. मैं नृपेंद्र मिश्रा को पूरी तरीके से निर्दोष मानता हूं. बिना आग के कोई धुआँ नहीं निकलता है, जो धुआं निकल रहा है इसमें कुछ ना कुछ सच्चाई है. राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े लोग अगर इस मुद्दे को उठा रहे हैं. सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए.
Ayodhya Ram Mandir News Live: राम मंदिर परिसर में तीसरे दिन पहुंची SIT की टीम
राम मंदिर परिसर में तीसरे दिन फिर पहुंची एसआईटी की टीम. दान काउंटरों पर करेगी पूछताछ. आज बैंक कर्मचारी और दान की गणना करने वाले संदिग्ध कर्मचारियों से राम मंदिर परिसर के यात्री निवास में होगी पूछताछ.
Ayodha Ram Mandir Chadawa Chori: राम मंदिर के चढ़ावा चोरी पर क्या बोलीं अराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा ने आरोप लगाया, ‘‘भगवान राम में आस्था रखने वाले लोगों की आस्था पर भाजपा ने आघात किया है. ये लोग प्रभु श्री राम के पुजारी नहीं, बल्कि उनके नाम पर व्यापार करने वाले लोग हैं.’’ उनका कहना था कि आज चढ़ावे में घोटाले का मामला सामने आया है, लेकिन इससे पहले जमीन अधिग्रहण के समय भी महापौर के परिवार के लोगों ने सस्ती जमीन खरीदकर ट्रस्ट को महंगे दामों पर बेची थी. अराधना ने कहा, ‘‘मंदिर निर्माण के समय पहली बारिश में करोड़ों की लागत से बनी सड़क धंस गई थी और गर्भगृह में पानी टपक रहा था.’’ उन्होंने सवाल किया कि क्या ये सनातन में विश्वास रखने वालों के साथ धोखा नहीं था? कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने भगवान राम के नाम पर हमेशा व्यापार किया है.
Ayodhya Ram MAandir Dan chori Live: राम मंदिर के दान चोरी की जांच में अब तक SIT ने क्या किया
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम आज भी करेगी राम मंदिर परिसर में जांच. राम मंदिर के दान गबन मामले पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम कर रही है जांच. तीसरे दिन की जांच में बुलाए गए हैं राम मंदिर के दान पात्र से कैश कलेक्टर कर कर्मचारी. कैश काउंटिंग की जिम्मेदारी संभाल रही टीसीएस के कर्मचारियों से भी आज होगी पूछताछ. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के निवेदन पर दान पात्र में अनियमित के आरोप लगने के बाद गठित की गई थी एसआईटी की टीम. 15 जून को दोपहर 2:50 पर राम मंदिर परिसर में दाखिल हुई थी एसआईटी की टीम. पहले दिन में 43 लोगों से हुई थी पूछताछ दूसरे दिन भी पूछताछ के लिए बैंक कर्मचारियों को किया गया था तलब. तीसरे दिन की जांच राम मंदिर परिसर में होगी शुरू. लगभग 11 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचेगी तीन सदस्यीय जांच समिति. रात्रि लगभग 11:00 बजे राम जन्मभूमि परिसर से निकली थी एसआईटी की टीम. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के सदस्यों ने कल रात्रि भी अयोध्या में किया है रात्रि विश्राम.
Ayodhya Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर की दान पेटी से कथित चोरी पर क्या बोले अजय राय
उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर ट्रस्ट की दान राशि और वित्तीय प्रबंधन में अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है. राय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले भाजपा-आरएसएस के लोगों ने श्रीरामजन्मभूमि में शिलापूजन के नाम पर खूब पैसे वसूले, जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं है. ये 1,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की चोरी है.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भाजपा-आरएसएस ने लोगों की आस्था और भगवान का चढ़ावा ही चोरी कर लिया है. श्रीरामजन्मभूमि में भाजपा-आरएसएस के लोगों ने संगठित लूट की है.’’
Ram Mandir News Live: राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की जांच हाईकोर्ट के किसी जज से कराने की अपील
कांग्रेस ने अयोध्या में श्री राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर मंगलवार को कहा कि उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश से इसकी जांच कराई जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि एसआईटी जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है.
Tinnu Yadav Ram Mandir News: टिन्नू यादव ने बताया- कहां से आई उसके पास संपत्ति
राम मंदिर के चढ़ावे से कथित चोरी के मामले के आरोपित टिन्नू यादव ने वीडियो जारी कर अपनी संपत्ति को लेकर सफाई दी है. टिन्नू यादव ने कहा है कि टेंपो चलाकर और मानदेय बचाकर उसने अपनी संपत्ति बनाई है. साथ ही उसकी पत्नी ने भी सभी आरोपों को झूठा बताया है.
Ram Mandir News Live: एसआईटी की जांच तीसरे दिन भी जारी
जांच के दूसरे दिन एसआईटी की टीम ने राम मंदिर ट्रस्ट से पिछले 3 साल का बैंक में जमा किए गए धन का रिकॉर्ड मांगा गया है. कलगभग 32 लोगों से मंगलवार को राम मंदिर ट्रस्ट ने पूछताछ की है. बैंक कर्मियों से ही मुख्यत पूछताछ हुई है. बैंक कर्मियों से भी SIT की तरफ से रिकॉर्ड मांगे गए हैं.