पूरे प्रदेश के चिकित्सा ढांचे को सतत सुदृढ़ कर रही योगी सरकार गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ी सहूलियत देने जा रही है। गंभीर रोगों से पीड़ितों को जीवनरक्षक उपचार के लिए दूसरे शहरों की भागदौड़ न करनी पड़े, इसके लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 50 बेडेड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का निर्माण पूर्णता की ओर है।
18.69 करोड़ रुपये की लागत वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक के निर्माण की भौतिक प्रगति 92 प्रतिशत से अधिक है और वर्तमान में फिनिशिंग के कार्य हो रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का निर्माण प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत कराया जा रहा है।