Ram Mandir Chadawa Chori: अयोध्या के राम मंदिर बढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट में संस्तुति के बाद श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। यूपी सरकार के निर्देश पर बीएनएस के तहत कई धाराओं के आधार पर शिकायत दर्ज की गई है। सूत्रों के अनुसार CCTV में चोरी करते दिखे और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ चंदा चोरी के मामले में 8 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज की गई है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) ने प्रारंभिक रिपोर्ट में 8 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज की है। सूत्रों के अनुसार CCTV में चोरी करते दिखे रहे लोग और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यूपी सरकार के निर्देश पर बीएनएस के तहत 306, 316(5), 317(4) ,317(5), 61 और 3(5) के तहत शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस व एसआईटी की टीमें अब आरोपियों की धरपकड़ और दस्तावेजों को खंगालने की कार्रवाई में जुट गई हैं।
गौरतलब है कि राम मंदिर में चढ़ावे और दान में हुई कथित अनियमितताओं व चोरी के मामले में जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को SIT बनाई थी। इस टीम में लखनऊ कमिश्नर विजय विश्वास पंत (IAS), IG लखनऊ रेंज किरण शिवकुमार औ सहित कई अधिकारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राम मंदिर चढ़ावे से हुई चोरी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो सकती है।