Last Updated:
Maywati Meeting Live: बहुजन समाज पार्टी की इस बैठक में पूरे प्रदेश से कोऑर्डिनेटर, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष बुलाए गए हैं. UP के सभी बड़े पदाधिकारी के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती बैठक करेंगी. पिछले दिशा निर्देशों की भी समीक्षा होगी.
आकाश आनंद ने बुआ मायावती के छुए पैर.
BSP Mayawati Meeting Live: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी अपने आप को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें कर रही है. इसी कड़ी में रविवार को लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में तमाम पदाधिकारी मीटिंग के लिए पहुंचे हुए हैं. वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती भी पहुंची हुई हैं. इस बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए जा सकते हैं. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
बसपा को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश
BSP सुप्रीमो मायावती ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए हैं. लखनऊ में BSP यूपी स्टेट यूनिट की बड़ी बैठक में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर मंथन किया गया है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि विरोधी दलों की “छलावापूर्ण राजनीति” से जनता को सतर्क रहने की जरूरत है.
पार्टी को आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर देने को कहा गया
बैठक में BSP को आर्थिक सहयोग और जनाधार बढ़ाने पर भी जोर देने को कहा गया है. साथ ही पार्टी प्रत्याशियों के चयन में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी में पांचवीं बार BSP सरकार बनाने के लक्ष्य पर काम तेज किया जाए. वहीं बैठक में रोजगार, कानून व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर सरकारों को मायावती ने घेरा. इसके अलावा BSP कैडर से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियां पहुंचाने की अपील की गई है.
बसपा की बैठक में कौन-कौन
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बसपा की अहम रणनीतिक बैठक लखनऊ में जारी है. बसपा सुप्रीमो मायावती की मौजूदगी में हो रही बैठक में सतीश चंद्र मिश्रा, आकाश आनंद, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं. बैठक में प्रदेशभर के जिलाध्यक्ष, मंडल कोऑर्डिनेटर और जिला प्रभारी भी पहुंचे हैं. सूत्रों के मुताबिक संगठन को मजबूत करने और 2027 चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत मंथन किया जा रहा है. बसपा नेतृत्व चुनावी तैयारियों, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती पर फोकस कर रहा है. लखनऊ में चल रही इस बैठक को 2027 मिशन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.
बैठक में आकाश आनंद ने छुए पैर
मीटिंग शुरू होने के बाद मंच पर बसपा सुप्रीमो के भतीजे आकाश आनंद ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया. आज सुबह 11 बजे से बसपा की बैठक शुरू हुई है. इस बैठक में पूरे प्रदेश से कोऑर्डिनेटर, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष बुलाए गए हैं. UP के सभी बड़े पदाधिकारी के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती बैठक कर रही हैं. पिछले दिशा निर्देशों की भी समीक्षा की जा रही है. मिशन 2027 को लेकर जिला वार समीक्षा भी आज करेंगी बसपा सुप्रीमो.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें