Kanpur News: कांग्रेसी नेता के भाई की मौत की घटना फजलगंज की है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
अवधेश कुमार की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
{“_id”:”6a43ed400fee79bffa014b8d”,”slug”:”kanpur-death-of-congress-leader-s-brothe-family-alleges-murder-2026-06-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: कांग्रेसी नेता के भाई की मौत, इस हालत में सड़क पर मिले, सिर से निकल रहा था खून, सीने में चोट के निशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अवधेश कुमार की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फजलगंज थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को कांग्रेसी नेता के भाई घायलावस्था में अचेत सड़क पर पड़े मिले। पुलिस ने उन्हें हैलट में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कांग्रेसी नेता ने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
हनुमंत विहार निवासी अवधेश कुमार (37) फजलगंज स्थित एक फैक्टरी में डाई टूल मशीन मैकेनिक थे। परिवार में पत्नी राखी और एक बेटी ईशू हैं। बिठूर विधानसभा के पूर्व यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष महेश विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार को अवधेश काम पर गए थे। आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन ने उन्हें पहले गार्ड रूम में बैठाए रखा। बाद में बाहर कर दिया। इसके कुछ देर बाद पास स्थित एक ट्रैवल्स की पार्किंग के पास अवधेश सड़क किनारे अचेत पड़े मिले।