राजधानी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात चार बच्चों के अधेड़ पिता ने 10 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का प्रयास किया। टॉफी का लालच देकर आरोपी बच्ची को अपने घर ले गया था। घटना रात करीब 8 बजे की है। आरोपी वसीम मूल रूप से तेलीबाग का रहने वाला है। मोहनलालगंज इलाके में किराए पर रहकर मजदूरी करता है।