उत्तर प्रदेश के मथुरा में ब्रज 84 कोस परिक्रमा के दौरान भयंकर गोलीबारी की घटना हुई है, गोलीबारी की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. करीब आधे घंटे तक चली फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. गोलीबारी की घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है, पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित महोली गांव से सामने आई है. बताया गया कि महोली गांव में ब्रज 84 कोस परिक्रमा के दौरान भंडारा लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. विवाद इतना बढ़ा दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं. करीब आधे घंटे तक चली फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई.
Moradabad News:15 साल पुराने डींगरपुर हिंसा केस में दोषियों की अपील खारिज कराने में जुटी पुलिस
दो लोगों को लगी गोली, कई लोग घायल
वहीं इस घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि, भंडारे की जगह और व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर फायरिंग की. घटना में दो लोगों को गोली लगने की सूचना है, जबकि कुल छह लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
फायरिंग के आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया. गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. वहीं, ब्रज 84 कोस परिक्रमा जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
Dehradun News: बकरीद पर मुस्लिम समुदाय की मांग- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें, ‘इससे देश में…’