Last Updated:
Rojgar Mela Meerut : अगर अभी तक आपको कोई काम नहीं मिला है तो सितंबर, अक्टूबर और नवंबर का महीना काफी अच्छा साबित हो सकता है. ऐसे युवाओं को ब्लॉक स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे. किस डेट में कहां जॉब मिलेगी, आइये जानें.
मेरठ. क्रांति धरा मेरठ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. अगर अभी तक आपको कोई रोजगार नहीं मिल पाया है और इसके लिए प्रयास में लगे हुए हैं तो सितंबर, अक्टूबर और नवंबर का महीना काफी अच्छा साबित हो सकता है. ऐसे युवाओं को ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित ब्लॉकों में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे. लोकल 18 से बातचीत में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण युवाओं को ब्लॉक स्तर पर रोजगार दिया जा रहा है.
इन ब्लॉकों में लगेगा कैंप
ऑन द स्पॉट मिलेंगे ज्वाइनिंग लेटर
सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि जो भी युवा इन रोजगार मेले में चयनित होंगे, उन्हें वहीं ज्वाइनिंग लेटर उपलब्ध कराए जाएंगे. इन रोजगार मेलों में कक्षा 8 से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट, टेक्निकल नॉन टेक्निकल समेत सभी युवाओं रोजगार हासिल कर सकते हैं. सुबह 10 बजे ब्लॉक में उपस्थित होकर रोजगार मेले से संबंधित प्रक्रिया में शामिल हुआ जा सकता है. प्रत्येक माह बड़े रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि कोई भी युवा रोजगार की तलाश करता हुआ न भटके. अधिक जानकारी के लिए युवा संबंधित विभाग में संपर्क कर सकते हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें