हसवा विकासखंड क्षेत्र के जीटी रोड में ओवरलोड वाहनों के चलते बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। विगत दिनों हुई बरसात के चलते इसमें पानी भर गया था। मंगलवार को बाइक से जा रहे दंपति गड्ढे में फंस गए। इस बीच महिला का झुमका गड्ढे में गिर गया। अथक प्रयास के बाद भी झुमका नहीं मिल सका।
कस्बे में जीटी रोड पर गड्ढा होने से आए दिन ई-रिक्शा सहित बाइक सवार फंस कर गिरते रहते थे। गाजीपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी संदीप कुमार अपनी पत्नी के साथ मंगलवार दोपहर ससुराल थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद जा रहे थे। संदीप जैसे ही थरियांव कस्बे स्थित जीटी रोड में पानी भरे गड्ढे से निकलने लगे तभी बाइक पलट गई। इसमें महिला का झुमका पानी में गिर गया।