उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित की जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) बृहस्पतिवार से शनिवार तक तीन दिन तक 26 केंद्रों पर आयोजित होगी। कुल 50,512 परीक्षार्थी इस लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को सुगम, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। सभी मजिस्ट्रेटों व केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है।
ये भी पढ़ें – UP: फायरमैन जो सिस्टम से लड़ने के लिए बना था ‘कॉकरोच’, अब जाएगी नौकरी; बर्खास्तगी का मिला नोटिस
एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि परीक्षा 2 से 4 जून तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में परीक्षा केंद्रों की संख्या 26 निर्धारित की गई है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक पाली में केंद्रों पर 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 26 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में भी रखा गया है।
ये भी पढ़ें – UP: कार में जोरदार धमाका, सीट पर रखे छह लाख रुपये जल गए; नोटों की गड्डियां नहीं बचा सका योगेश
परीक्षा के सफल संचालन के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान सभी नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों और अन्य संबंधित अधिकारियों को परीक्षा से जुड़ी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया तथा सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।
ये भी पढ़ें – UP: अब ‘रंग-ए-आगरा’ में नहीं काटेंगे मच्छर, 300 की जगह सिर्फ 100 रुपये में देखें लाइट एंड साउंड शो
तिथि और पाली के अनुसार परीक्षार्थी
2 जुलाई: प्रथम पाली – 9,178 | द्वितीय पाली – 9,178
3 जुलाई: प्रथम पाली – 9,179 | द्वितीय पाली – 11,488
4 जुलाई: प्रथम पाली – 11,489