एक्सप्रेसवे पर मेरठ से प्रयागराज के बीच कुल 14 टोल प्लाजा बनाए गए हैं। इनमें मेरठ के बिजौली (खड़खड़ी) और प्रयागराज में दो मुख्य टोल प्लाजा होंगे, जबकि 12 अन्य टोल प्लाजा विभिन्न प्रवेश और निकास बिंदुओं पर स्थित हैं। हालांकि आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट टोल कंपनी ने मंगलवार रात तक आधिकारिक दरों को सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन निर्धारित मानकों के आधार पर निजी कारों से वसूली जाने वाली संभावित टोल दरें 2.55 रुपये प्रति किमी, कामर्शियल वाहनों की टोल दरें 4.05 रुपये और ट्रकों पर टोल दरें 8.15 रुपये प्रति किमी मानी जा रही हैं।
संभावित टोल दरें: एक नजर में
वाहन का प्रकार प्रति किमी दर (रु.) कुल अनुमानित टोल (रु.)
कार, जीप, वैन (हल्के वाहन) 2.55 – 1,515
मिनी बस, हल्के कॉमर्शियल वाहन 4.05 – 2,405
बस, ट्रक (भारी वाहन) 8.15 – 4,840
भारी मशीनरी (3-6 एक्सल) 12.55 – 7,455
अति भारी वाहन (7 एक्सल या अधिक) 16.05 – 9,535
(नेशनल हाईवे प्राधिकरण की गाइडलाइंस के मुताबिक मेरठ से प्रयागराज तक एक तरफ की संभावित टोल दरें।)



