बेलघाट क्षेत्र के विधनापार गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह पर लूट, चोरी और डकैती जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। एसएसपी रहे गौरव ग्रोवर ने भानु पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
भानु के ऊपर गोरखपुर के अलावा आजमगढ़, अंबेडकरनगर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई वारदातों में अभियुक्त था। एसटीएफ के मुताबिक भानू पर 2 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। लगातार बढ़ते अपराधों में और कांट्रैक्ट किलिंग में नाम आने की वजह से पुलिस के साथ एसटीएफ के नजरों में चढ़ गया था।