रोते बिलखते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”6a14118739dcba2c5204e53a”,”slug”:”three-children-drown-while-bathing-in-saryu-river-in-gorakhpur-siblings-die-2026-05-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: सरयू में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, सगे भाई-बहन की मौत, रिश्तेदारी गई थी बच्चे की मां; युवक ने बचाई एक जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रोते बिलखते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के गोला के मेहड़ा गांव के पास रविवार सुबह सरयू नदी में स्नान करने गए तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। हादसे में सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची को गांव के युवक ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जिला प्रशासन ने मृत बच्चों के परिजनों को राज्य आपदा निधि से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
मेहड़ा गांव निवासी मथुरा प्रसाद की बेटी विनीता अपने तीन बच्चों के साथ एक सप्ताह पहले मायके आई थी। रविवार सुबह उसकी 14 वर्षीय बेटी शिवानी, 10 वर्षीय बेटा प्रिंस और गांव के विष्णु प्रसाद की 15 वर्षीय बेटी माया सरयू नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान तीनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।