हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री में बुधवार सुबह युवक का शव झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसकी पहचान धनहा निवासी योगेश पुत्र रामप्यारे के रूप में हुई है। योगेश गोरखपुर नगर निगम में सफाईकर्मी था और सात दिन पहले लापता हो गया था। घरवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के धनहा गांव के 32 वर्षीय योगेश 17 जून को घर से पेड़ की डाली काटने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।