यूपी के अमेठी में जायस कोतवाली में तैनात सिपाही चंदन कनौजिया को एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को 09 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक सरवण टी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।