उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है, जिसमें जिलाधिकारी खुद ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम स्थल पर लोगों को लेकर आने वाली बसों के संचालन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी खुद सड़क पर मौजूद थे और व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे थे. उनकी सक्रियता और काम करने के अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
वीडियो में जिलाधिकारी खुद कुड़ा फेंकते दिखे
वीडियो में एक और दृश्य भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें जिलाधिकारी सड़क पर गिरे हुए कूड़े को खुद उठाकर किनारे फेंकते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद जैसे ही कार्यक्रम स्थल के पंडाल से सदर विधायक ने माइक के जरिए घोषणा की कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं, यह सुनते ही जिलाधिकारी तेज रफ्तार में पंडाल की ओर भागते नजर आए. उनके पीछे एक सुरक्षाकर्मी भी दौड़ता दिखाई दिया. यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
बृजभूषण सिंह, राजा भैया, धनंजय सिंह, अब्बास की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
वायरल वीडियो पर जिलाधिकारी ने नहीं किया फोन रिसीव
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते दिन देवरिया जनपद के दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर था. वहीं, इस वायरल वीडियो को लेकर जब जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने अपना सरकारी मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया.
बस्ती के आवास विकास में मोमो की दुकान पर लोगों को मिलावट का शक, FDA से जांच की मांग