UP IMD Weather Today: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले पिछले कुछ दिनों से सूरज की तपिश में इस कदर जल रहे हैं कि लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है. दोपहर के वक्त तो मानिए आसमान से आग बरस रही है. लेकिन अब लोगों को राहत मिलने वाली है. क्योंकि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बारिश की संभावना जताई है. 28 और 29 मई को उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. हालांकि 27 मई के मौसम की बात करें तो आज भी कई जिलों में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को एहतियात बरतने की भी सलाह दी है.
बांदा-आगरा में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट
उत्तर प्रदेश के बांदा, महोबा, झांसी, हमीरपुर, जालौन और आगरा में हीट वेव के साथ ही वार्म नाइट को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं ललितपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर, कानपुर देहात, औरेया, इटावा,मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, एटा, कांशीरामनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और शामली जिले में हीट वेव के साथ-साथ कुछ जिलों में वार्म नाइट को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा फिरोजाबाद, महामायानगर और मथुरा में हीट वेव के साथ-साथ वार्म नाइट को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट.
बता दें कि आईएमडी ने 28 मई से पूरे यूपी में बारिश और आंधी को लेकर येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 28 मई को गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदासनगर, प्रयागराज, कौशांबी, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, जौनपुर, और ललितपुर में गर्जन के साथ-साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट
वहीं. चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर देहात, औरेया, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, हापुड़, हाथरस, बरेली, साहजहांपुर, खीरी, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, संभल, बुलंदशहर, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, आगरा, मथुरा, रामपुर, मुरादाबाद में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर रेड अलर्ट.
यूपी में किस स्पीड से चलेगी आंधी
मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 मई को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
बांदा में कितना रहा तापमान
मंगलवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के जिले भीषण गर्मी के चपेट में रहे. बांदा प्रदेश का सबसे अधिक गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. उरई में 45.4, झांसी में 45.5, प्रयागराज में 45.4 और आगरा में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिक़ॉर्ड किया गया.
लू से बचने के लिए क्या करें
लू से बचने के लिए दोपहर के वक्त घर से बाहर निकलने से बचें. अगर जरूरी काम हो तभी बाहर निकलें. बाहर निकलते वक्त सिर पर टोपी लगाएं या साथ में छाता लेकर चलें. सूती कपड़े पहनें. घर से पानी पीकर निकलें.
लू लगने पर क्या करें
अगर आपमें लू लगने के लक्षण दिखते हैं तो सबसे पहले डॉक्टर के पास जाएं. वहां डॉक्टर से सलाह लेकर ही कोई काम करें.