{“_id”:”6a462f22514a317db20d8c5e”,”slug”:”sant-kabir-nagar-case-teen-girl-killed-after-refusing-marriage-proposal-two-accused-arrested-2026-07-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या: शादी से इनकार पर शरीफ बन गया हैवान, कब्रिस्तान में मिली थी लाश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
दो आरोपी गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संतकबीरनगर पुलिस ने बेलहर कला क्षेत्र में किशोरी गला दबाकर की गई हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस के अनुसार, साक्ष्य बरामदगी के दौरान दोनों आरोपी भागने लगे, जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगने के बाद उन्हें दबोचा गया। दोनों आरोपियों को पहले सीएचसी मेंहदावल और बाद में जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर किया गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद शरीफ उर्फ बगेदू और मोहम्मद आमिर उर्फ निरहू उर्फ पिल्ले, निवासी नगर पंचायत बेलहर कला, टोला पनभरा, थाना बेलहरकला के रूप में हुई है। दोनों को बुधवार को बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मृतका का मोबाइल और सिम बरामद कराने के लिए जंगल बेलहर स्थित कुशहरा-दरही मार्ग पर ले जाया गया था। इसी दौरान दोनों पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। कई बार चेतावनी देने के बावजूद नहीं रुकने पर पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग किया, जिससे दोनों के पैर में गोली लगी। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।