Last Updated:
UPTET 2026 Exam Guidelines LIVE: यूपीटीईटी 2026 परीक्षा आज यानी 2 जुलाई से शुरू हो रही है. यूपीटीईटी एग्जाम सेंटर जाने से पहले जान लें एडमिट कार्ड, फोटो, ब्लैक पेन और गेट बंद होने की टाइमिंग से जुड़े 10 जरूरी न…और पढ़ें
UPTET 2026 Guidelines: यूपीटीईटी परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना जरूरी है
नई दिल्ली (UPTET 2026 Exam Guidelines LIVE). 19,94,661 परीक्षार्थी आज यानी 02 जुलाई 2026 से राज्य के 60 जिलों में फैले 955 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा देंगे. 19 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी सरकारी शिक्षक बनने का सपना पूरा करने के लिए मैदान में उतर रहे हैं. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सुरक्षा के बेहद सख्त और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
UPTET 2026 Exam Guidelines LIVE: सुरक्षा के लिए एआई कैमरों का पहरा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 लाइव: यूपीटीईटी परीक्षा में किसी भी तरह की नकल या गड़बड़ी को रोकने के लिए आयोग ने टेक्नोलॉजी का सहारा लिया है. सभी 955 परीक्षा केंद्रों के कमरों और महत्वपूर्ण हिस्सों में एआई (AI) कंट्रोल्ड सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इन आधुनिक कैमरों की मदद से हर एक्टिविटी पर सीधे कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी. अगर कोई भी संदिग्ध हरकत दिखाई देती है तो तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
UPTET 2026 LIVE: उम्मीदवारों की रिकॉर्ड संख्या
यूपीटीईटी 2026 लाइव: इस साल यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी ज्यादा है. आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कुल 19,94,661 परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग ले रहे हैं. इतनी भारी संख्या को देखते हुए परीक्षा केंद्रों और शहरों में ट्रैफिक और सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भीड़भाड़ से बचने के लिए अपने तय समय से काफी पहले ही घर से निकलें.
UPTET 2026 Exam Guidelines LIVE: कुल जिलों और परीक्षा केंद्रों का आंकड़ा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 लाइव: इस बार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा के आयोजन के लिए राज्य के 60 जिलों को चुना है. इन जिलों में कुल 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां उम्मीदवारों के बैठने की व्यवस्था की गई है. आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने खुद सभी केंद्रों की तैयारियों की गहन समीक्षा की है. इतनी बड़ी संख्या में केंद्रों को व्यवस्थित करना बड़ी चुनौती थी, जिसके लिए प्रशासन मुस्तैद है.
UPTET 2026 LIVE: यूपीटीईटी परीक्षा कब और कितने बजे होगी?
यूपीटीईटी 2026 लाइव: यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा आज यानी 02 जुलाई 2026 (गुरुवार) से शुरू हो रही है. यह कल तक दो-दो पालियों में चलेगी. फिर 04 जुलाई को आखिरी पाली आयोजित की जाएगी. कुल मिलाकर 5 पालियों में परीक्षा होगी. पहली पाली का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तय किया गया है. वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी. सभी उम्मीदवारों को अपनी पाली के अनुसार समय का ध्यान रखना होगा.