{“_id”:”6a4630d8851dab672d0ac08a”,”slug”:”up-news-body-returned-from-venezuela-found-missing-organs-deoria-postmortem-sparks-probe-2026-07-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: वेनेजुएला से लाए गए युवक की लाश के 21 अंग गायब, देवरिया में हुए पोस्टमार्टम में आई चौंकाने वाली रिपोर्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
राकेश की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वेनेजुएला से लाए गए देवरिया के भलुअनी क्षेत्र के एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में 21 अंग गायब मिले हैं। वेनेजुएला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी। शव आने के बाद घर वालों के संदेह जताने पर जिला प्रशासन के आदेश पर हुए पोस्टमार्टम में चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई।
भलुअनी क्षेत्र के लंगड़ा बाजार के रहने वाले राकेश चौहान (33) मर्चेंट नेवी में काम करते थे। सात मई को कंपनी की ओर से परिवार को फोन करके जहाज पर हादसे में राकेश के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना दी गई। बाद में बताया गया कि हृदयाघात से उनकी मौत हो गई है।
मौत के करीब एक महीने बाद चार जून को राकेश का शव उनके गांव लाया गया। वेनेजुएला से जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी। शव की हालत देखकर परिवार के लोगों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। पत्नी रंजना ने राकेश के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से गुहार लगाई।